Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeउत्तर प्रदेशगोवा की तर्ज पर बनारस में भी कूड़े से बनेगी गैस और...

गोवा की तर्ज पर बनारस में भी कूड़े से बनेगी गैस और खाद

गोवा की तर्ज पर अब बनारस में भी कूड़ा प्रबंधन किया जाएगा। वाराणसी नगर निगम के तीन अधिकारी गोवा से कूड़ा प्रबंधन की जानकारी लेकर लौटे हैं। इन अधिकारियों ने गोवा के पणजी नगर निगम में कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया देखी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह, अधिशासी अभियंता अजय राम ने कहा कि गोवा में घर से ही कूड़े को दो हिस्से में बांट दिया जाता है।

सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करके वहां की जनता नगर निगम के कर्मचारियों को देती है। इससे कूड़े के निस्तारण में आसानी होती है। अधिकारियों ने बताया कि गीला कूड़ा किचन से निकलने वाला कूड़ा होता है। इसका इस्तेमाल वहां खाद और गैस का निर्माण में होता है। इसके अलावा सूखा कूड़ा में घर के अन्य कूड़े शामिल होते हैं, जिन्हें अलग-अलग करके इसका इस्तेमाल सजावटी सामान बनाने में होता है। इससे कूड़ा उठाने के खर्च में कमी होती है। साथ ही कूड़े से कमाई भी होती है। इसके अलावा वाराणसी नगर निगम से होने वाले कूड़ा निस्तारण के बारे में भी गोवा नगर निगम प्रशासन को बताया गया।