Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशफिर सवालों के घेरे में है वाराणसी पुलिस की कार्य प्रणाली

फिर सवालों के घेरे में है वाराणसी पुलिस की कार्य प्रणाली

वाराणसी: यूपी के वाराणसी (Varanasi) में पुलिस की कार्य प्रणाली फिर सवालों के घेरे में है. कोर्ट के आदेश के बाद कैंट थाने की पुलिस जिन दबंगों से घर को खाली कराकर मकान मालिक को वापस कराया था, उसी घर पर चंद घंटों बाद फिर दबंगों ने धावा बोला और वापस घर में घुसकर कब्जा कर लिया. आरोप है कि पीड़ित पक्ष इस पूरे घटना के समय डायल 112 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की. जिसके बाद पीड़ित न्याय के लिए अब पुलिस के आला अफसरों से शिकायत की है.

दरसअल कैंट थाना क्षेत्र के पत्रकार पुरम कॉलोनी में आफरीन बेगम नाम की शख्स का मकान था. हाल में ही इस मामले में कोर्ट ने आदेश जारी कर मकान में रह रहे दबंगों को खाली कराने का वाराणसी के पुलिस कमिश्नर (Varanasi Police) को दिया था. इस आदेश के बाद 2 मार्च को पुलिस ने मकान को खाली भी कराया, लेकिन उसके चंद घण्टों के बाद दबंगों ने फिर से मकान पर काबिज हो गए. आरोप ये भी है कि जिस वक्त ये सब कुछ हुआ उस समय वहां पुलिस के कुछ जवान भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी को रोका नहीं. शिकायतकर्ता इमरान कादरी ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत वाराणसी के एडिशनल सीपी संतोष सिंह से की है. वहीं इस मामले में एडिशनल सीपी संतोष सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है. उनका कहना है कि यदि ऐसा हुआ है, तो दोबारा से घर में कब्जा जमाए लोगों पर एक्शन लिया जाएगा.