Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरप्रधान के इशारे पर छात्र पर लगाया गाली देने का आरोप

प्रधान के इशारे पर छात्र पर लगाया गाली देने का आरोप

  • प्रधानाध्यापक ने पुलिस से की शिकायत

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फत्तुपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने ग्रामप्रधान के इशारे पर छात्र पर गाली देने का आरोप लगाया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक रामसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान राजदेव व उसके पुत्र लाल बहादुर के इशारे पर कक्षा-8 में पढ़ने वाला एक छात्र आए दिन गाली गलौज करता है। घटना 17 दिसंबर की है, जहां छात्र के द्वारा दूसरे छात्र के साथ मारपीट की गई। प्रार्थी प्रधानाध्यापक होने के कारण मारपीट रोकने का प्रयास किया तो स्कूल के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों के सामने छात्र ने भद्दी भद्दी गालियां दी। इसके अलावा छात्र के पिता राजेश ने भी फोन करके भद्दी भद्दी गालियां दी। छात्र की मां निर्मला देवी ने विद्यालय पहुंचकर कुर्सी पर रखा रजिस्टर फेंक दी और बहन मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां दी। प्रधानाध्यापक द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ माह पूर्व ग्राम प्रधान के द्वारा उसे मारा पीटा गया था, जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। पीड़ित प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।