Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से शिक्षकों को मिलेगा बड़ा संबल : सीमा द्विवेदी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद ने इसे शिक्षकों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

E-Paper 11-06-2026

Homeअपना जौनपुरमंदिर में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

मंदिर में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव स्तिथ श्री संकट मोचन विजय हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले आरोपित को बरसठी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए सामान सहित उनके पास से अवैध असलहा, कारतूस व नगदी भी बरामद किया है। आरोपितों की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान के चाँदी धातु के बने मुकुट सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि, उक्त गांव निवासी रमेशचंद्र दुबे ने बरसठी पुलिस को सूचना दी की उनके गांव में विजय हनुमान मंदिर से किसी ने चाँदी से बनी तीन कीमती मुकुट, चाँदी से बनी मछली के आकार का कुंडल और अन्य सामान रात में चोरी कर लिया है। जिसका साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज है। फुटेज के आधार पर सक्रिय हुई बरसठी पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले रंजीत सरोज पुत्र शिवशंकर, तेजा बनवासी व कुंदन बनवासी पुत्र  पन्नालाल निवासी खरगापुर थाना बरसठी शामिल रहे। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को बबूरीगांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा जामातलाशी के दौरान आरोपियों के पास एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस व नगदी बरामद हुए। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर चोरी का मुकुट, कुण्डल, घण्टा सहित पूजा का बर्तन व चढ़ावा शामिल है। जिसकी कीमत एक लाख रुपए आंकी गई थी। बरसठी पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई त्वरित कार्यवाई से ग्रामीणों में हर्ष है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजेश यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह, पारस नाथ यादव, हेडकांस्टेबल रामेश्वर यादव व अखिलेश यादव रहे।