जौनपुर धारा, खुटहन। लखनऊ-बलिया मार्ग पर सारी जहांगीर पट्टी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप से गुरुवार देर रात कार में पेट्रोल भराकर बिना पैसे दिए भाग रहे बदमाश ग्रामीणों द्वारा घेरेबंदी करने पर कार छोड़कर फरार हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को क्षतिग्रस्त कर डाला। उधर सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। रात 10बजे के आसपास चंद्रकला फिलिंग स्टेशन पर हुंडई आई टेन कार से कुछ लोग पहुंचे और कर्मचारी से तीन हजार दो सौ रुपए का पेट्रोल भरवाया। पैसे के भुगतान के लिए उन्होंने फोन पे का स्कैनर मांगा। कर्मचारी ने क्यूआर कोड दिया तो उसे मोबाइल से स्कैन करके बाहर निकला कार सवार पिन डालने का अभिनय करने लगा। इस बीच पम्प कर्मचारी के ध्यान भटकते ही वह तेजी से कार के अंदर सवार हुआ और कार सूरापुर की भगा दी। इस बीच कर्मचारी के शोर मचाने पर वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने दूसरी गाड़ी से उनका पीछा कर लिया। कार सवार बदमाश भागते हुए दस किलोमीटर आगे डीह गांव तक पहुंच गए और अचानक वहीं से पुनः कार मोड़कर वापस फिर सारी जहांगीर पट्टी की तरफ लौट पड़े। इधर पम्प संचालक द्वारा पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद सारी गांव के पास सड़क पर ट्रैक्टर आदि लगाकर जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने कार एक पतले रास्ते पर उतार दी जो आगे जाकर कटघर माइनर पर बंद था। जिसके बाद सभी बदमाश कार वहीं छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। उधर चीख पुकार सुनकर पीछा कर रहे, दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कार को क्षतिग्रस्त कर डाला।मौके पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त कार को खिंचवाकर पंप पर लाई। गाड़ी पर गाजियाबाद जिले का नंबर पड़ा है।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पेट्रोल भराकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा


