Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeदेशप्रजा संग्राम यात्रा से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष पुलिस हिरासत में

प्रजा संग्राम यात्रा से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष पुलिस हिरासत में

तेलंगाना में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक बंदी संजय कुमार सोमवार से शुरू होने वाली अपनी पांचवें चरण की प्रजा संग्राम यात्रा के लिए निर्मल जिले की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतर गए. इससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया.

जानकारी के मुताबिक बंदी संजय को करीमनगर लाया जा रहा है. दरअसल, तेलंगाना के भैंसा से निर्मल जिले तक प्रस्तावित प्रजा संग्राम यात्रा के 5वें चरण की सोमवार (आज) से शुरुआत हो रही है. इससे पहले पुलिस ने बंदी संजय को हिरासत में ले लिया है.  बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए. इसके चलते इलाके में तनाव व्यापत हो गया.फिलहाल बंदी संजय को पुलिस ने करीमनगर स्थित उनके आवास पर शिफ्ट कर दिया है. जबकि विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया. वहीं तेलंगाना की केसीआर सरकार लगातार केंद्र पर निशाना साध रही है. हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से आरोप लगाया गया था कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से 2022-2023 में राजस्व संग्रह में 40,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. इसकी जानकारी प्रदेश की जनता तक पहुंचाने के लिए दिसंबर में एक सप्ताह के लिए विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाएगा.