Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...

Jaunpur Flash 30s

रसोईघर का ताला रेत खाद्यान्न व बर्तन उठा ले गए चोर

जौनपुर धारा,खुटहन। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहाबुद्दीनपुर के रसोईघर का ताला रेत कर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने भीतर रखा 65किग्रा.खाद्यान्न, एक दर्जन थाली सेट व तेल मशाला उठा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह होने पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह व ग्राम प्रधान मेहीलाल ने संयुक्त रूप से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है।

किसान की करंट की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलावा गांव में शुक्रवार को खेत की सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेलावा गांव निवासी ध्रुवराज चौहान(58) पुत्र सहदेव चौहान शुक्रवार की सुबह खेत की सिंचाई करने गए थे। सिंचाई के दरम्यान बगल के खेत में लगे झटका मशीन में प्रवाहित होने वाली विद्युत करंट उसके खेत में उतर गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

24 व 25 दिसम्बर को रात्रि 11 बजे तक खुलेगी मदीरा की दुकानें

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश प्रयागराज के अन्तर्गत यह निर्णय लिया गया है कि क्रिसमस के उत्सव 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व से अर्थात दिनांक 24 व 25 दिसम्बर को तथा नव वर्ष के अवसर पर मनाये जाने वाले उत्सव अर्थात 31 दिसम्बर को दुकानों को खोले जाने का समय प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। उक्त निर्देश के अनुपालन में क्रिसमस के उत्सव 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व से अर्थात 24 व 25 दिसम्बर को तथा नव वर्ष के अवसर पर मनाये जाने वाले उत्सव अर्थात 31दिसम्बर को जनपद जौनपुर की समस्त फुटकर दुकानों को खोले जाने का समय प्रातः 10:00बजे से रात्रि 11:00 बजे तक के लिए किया गया है।