Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व सांसद अतीक व बेटे अली समेत तीन पर चार्जशीट

पूर्व सांसद अतीक व बेटे अली समेत तीन पर चार्जशीट

पुरामुफ्ती में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में माफिया अतीक अहमद व उसके बेेटे अली समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पुलिस को विवेचना के दौरान तीनों पर लगाए गए आरोप सही मिले हैं। इसके बाद चार्जशीट प्रेषित कर दी गई है। मामले में सात अन्य आरोपियों के खिलाफ विवेचना प्रचलित है। इनमें असाद, इमरान उर्फ गुड्डू, आरिफ उर्फ कछौली, गोलू, फैसल व उसके भाई मैसर और एक अज्ञात शामिल हैं। पुलिस ने अतीक व उसके बेटे अली के साथ ही गुर्गे अमन सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

गौरतलब है कि चकिया निवासी जीशान उर्फ जानू ने पूरामुफ्ती थाने में 31 जुलाई को कुल 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मंदरी स्थित जमीन पर जाने के दौरान उस पर पिस्टल से फायरिंग की गई। इसमें वह बाल-बाल बच गया।