Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपीएचडी के फॉर्म भरने वाले छात्र-छात्राओं के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी

पीएचडी के फॉर्म भरने वाले छात्र-छात्राओं के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी

लखनऊ. लखनऊ विश्वविद्यालय से जिन छात्र-छात्राओं ने पीएचडी के फॉर्म भरे थे. उनके लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी है. मंगलवार देर शाम लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीखें घोषित की जा चुकी हैं. पीएचडी (सत्र 2022-23) की प्रवेश परीक्षा दिनांक 5 और 6 मार्च को होगी. यह परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय के पुराने परिसर और दूसरे कैंपस में होगी.

बता दें कि यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी. जिन छात्र-छत्राओं ने प्रवेश के लिए फॉर्म भरा है, वे लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट ले लें. लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं से यह भी अनुरोध किया गया है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश जरूर पढ़ लें. लखनऊ विश्वविद्यालय के मीडिया प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि एनटीए की ओर से 28 फरवरी को जारी नेट परीक्षा की तारीख को देखते हुए हिंदी की पीएचडी प्रवेश परीक्षा अब 6 मार्च को शाम की पाली में कराई जाएगी. पहले हिंदी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की तारीख 5 मार्च निर्धारित थी. शेष विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 5 और 6 मार्च को दो पालियों होगी. पहली पाली सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक है और इसके बाद 2 बजे से लेकर 3:30 बजे तक होगी. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपना एडमिट कार्ड लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. किसी भी तरह की कोई दिक्कत होने पर लखनऊ विश्वविद्यालय में संपर्क भी कर सकते हैं. पंजीकरण और फॉर्म भरते समय जो आईडी और पासवर्ड दिए गए थे, उसी का इस्तेमाल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किया जाएगा.