Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपहले कदम से ही लक्ष्य पर नजरें टिकाए रखता है बुद्धिमान व्यक्ति...

पहले कदम से ही लक्ष्य पर नजरें टिकाए रखता है बुद्धिमान व्यक्ति : फादर पी.विक्टर

  • एएसआईएससी के प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स मीट के विजेताओं को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने एएसआईएससी प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स मीट के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रदेश स्तरीय खेल का आयोजन सेंटजॉन्स एकेडमी, करछना, प्रयागराज में 8 से 10 सितंबर को आयोजित किया गया था। एथलेटिक्स मीट में ब्वॉयज़ अंडर 14ग्रुप में चैंपियन ट्राफी सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर को मिला। दो सौ एवं चार सौ मीटर में अंश यादव को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। अंश यादव को ही लंबी कूद एवं र्4ें100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक मिला। भाला फेंक में आर्यन कौल को एवं डिस्कस थ्रो में अंकित गौतम को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 80मीटर बाधा दौड़ में आयुष मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता। 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में कुनाल सिंह एवं 400 मीटर दौड़ में अमन बिंद ने रजत पदक जीता। राष्ट्रीय-स्तर पर चयनित खिलाड़ी नेशनल एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे जिसका आयोजन 27से 30 अक्टूबर के बीच बेंगलुरू, कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के खेल शिक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी का चयन एएसआईएससी स्टेट लेवल कोच के रूप में की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों एवं विद्यालय के खेल शिक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए फादर ने कहा कि बुद्धिमान व्यक्ति पहले कदम से ही लक्ष्य पर नजरें टिकाए रखता है। सतत परिश्रम एवं अर्जुन के समान लक्ष्य पर नजरें टिकाने वाले को ही सफलता का स्वाद चखने को मिलता है। फादर ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को अग्रिम प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दिया और कठोर परिश्रम करने की सीख दी।