Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकमरे का तला तोड़कर हार्मोनियम, जेवरात समेत अन्य सामान उठा ले गये...

कमरे का तला तोड़कर हार्मोनियम, जेवरात समेत अन्य सामान उठा ले गये चोर

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बबुरीगांव में चोरो ने रविवार की रात प्रभात सिंह के घर का मेन दरवाजा बंद कर हाल के बने एक कमरे का तालातोड़कर उसमें रखा जेवरात, अनाज, बर्तन, कपड़ा समेत लगभग एक लाख रुपये की सामान उठा ले गये। जबकि घर के अंदर कमरे में सो रहे उनके भाई मिथिलेश उर्फ बब्बू सिंह के घर की महिलाओं मेन दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। प्रभात सिंह का पूरा परिवार जलगांव मुम्बई में है और उनका कमरा बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुँचकर पूछताछ व जांच कर रही हैं। घटना के बारे में प्रभात सिंह के परिजनों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि दो बन्द पेटी में बच्चे की चैन,मंगलसूत्र लाकेट,कपड़ा, बर्तन समेत लगभग एक लाख के करीब का सामान हमारा चोरी हुआ है।