― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण युवक ने लगाई फांसी

जौनपुर धारा, जौनपुर। पराऊगंज क्षेत्र के छातीडीह गांव मे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने लगाई फांसी जानकारी के अनुसार छातीडीह गॉव निवासी प्यारे यादव पुत्र स्व.जित्तन यादव 40वर्ष छातीडीह थाना जलालपुर का मूल निवासी है। बीती रात में मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण युवक ने घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर चढकर गले मे फंदा लगाकर पेड पर से झूल गया। जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी। उक्त घटना को देखते हुए पारिवारिक जनों में रोना मच गया। घटना की जानकारी होने  पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। नई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाईचारा के साथ शान्ति पूर्ण माहौल मे मनायें त्योहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जलालपुर राजेश यादव के नेतृत्व में रविवार शाम को आगामी त्यौहारों माँ दुर्गा पूजा, विजयदशमी को देखते हुए थाना परिसर में शान्ति समीति की बैठक हुई।

बैठक मे शामिल प्रधान, चौकीदार क्षेत्रीय नागिरकों ने अपनी-समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में त्योहार मनायें किसी को कोई समस्या हो तो फोनकर के बतायें उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। बैठक में पराऊगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद यादव, ग्राम प्रधान ऋषिराज यादव, नन्हे यादव, सलीम, रमेश, शिवशंकर आदि लोग मौजूद रहे।

स्वर्ण कला बोर्ड के गठन को लेकर सोसाइटी ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वर्णकला सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चंद्र सोनी के निर्देश पर जौनपुर जिला अध्यक्ष पंकज दास सोनी ने स्वर्णकला बोर्ड गठन करने की मांग को लेकर एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि राजस्थान व मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हस्त कला के प्रोत्साहन एवं संवर्धन के लिए विभिन्न बोर्डों का गठन किया जा रहा है। जिसमें हिन्दुस्तान की सबसे प्राचीन कलाओं में एक स्वर्ण कला का विशेष महत्व है जिसके संवर्धन के लिए भी बहुत कुछ किया जाना आवश्यक है। स्वर्णकला का कार्य अधिकतर पिछड़े वर्ग के स्वर्णकार समाज के साथ अन्य जातियों के कई महिला पुरुष मिलकर हस्तकला से जुड़कर मजदूरी करते हैं। उन समाज के लोग अल्प शिक्षित है पर कुशल कारीगर है। इस अवसर पर हरिशंकर प्रसाद वर्मा, अजय सेठ, आदित्य सेठ सहित आदि लोग मौजूद रहें।

ठाकुर बाबू का पुण्यतिथि बैसावा बड़े धूमधाम से मनाया गया

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकासखण्ड बरसठी के ग्रामसभा निगोह में ठाकुर बाबू का बाई सवा पुण्यतिथि कंपोजिट विद्यालय निगोह में बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के सम्मानित और परिवार के सभी लोग उपस्थित थे ठाकुर बाबू एक सामाजिक और कर्तव्य परायण नेक दिलवाले महान पुरुष थे। जिसकी चर्चा क्षेत्र में हर वर्ष बड़े धूमधाम से क्षेत्र की जनता उनके पुण्यतिथि पर पुष्पा हर चढ़ाते हुए उनके कर्तव्य की चर्चा करते हुए पुनः जीवंत के रूप में याद करते हैं इतना ही नहीं ठाकुर बाबू की दिनचर्या लोगों को आज भी याद आती है। उन्होंने रामलीला समिति का गठन करके जीवन पर्यंत तक रामलीला के अध्यक्ष के पद पर बन रहे उनके पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी जैसे लालचंद दुबे बच्चा सिंह नरेंद्र सिंह जो की एक सामाजिक एवं जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। ठाकुर बाबू के चार बच्चे संतोष सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह, सुधीर सिंह एवं परिवार के लिए अनेक बच्चे पूणतिथि में भाग लिए। ग्रामसभा निगोह के वर्तमान प्रधान एवं समाजसेवी राजकुमार गुप्ता उर्फ सितई सक्रिय कार्यकर्ता विनोद कुमार सरोज और श्यामधर शुक्ला रमेश दुबे, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, अध्यापक दिनेश कुमार सिंह आदि लोगों ने ठाकुर बाबू के चित्र पर माल्यार्पण किया।

लेखपाल पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र घनश्यामपुर के कुशहां द्वितीय गांव में रविवार की शाम पांच बजे के करीब पैमाइश कर वापस लौट रहे। लेखपाल यशपाल पर दबंगों ने हमला बोलकर अधमरा कर दिया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

उच्च न्यायालय के आदेश पर आधा दर्जन लेखपालों की टीम मय फोर्स कानूनगो रुद्र प्रताप सिंह व अश्वनी शुक्ल के नेतृत्व में बड़ेरी गांव में पैमाइश करने गयी थी। जहां से वापस लौटते समय कुशहां द्वितीय गांव स्थित काली मंदिर के समीप पहले से घात लगाकर खड़े दबंगों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। घायलावस्था में लेखपाल को उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया गया।जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के दौरान घायल लेखपाल की मोबाइल, नक्शा व खसरा भी गायब हो गया। कानूनगो रुद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर दो नामजद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Share Now...