Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी की विदाई कराने गए युवक का खेत में मिला शव

पत्नी की विदाई कराने गए युवक का खेत में मिला शव

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में पत्नी की विदाई कराने गए युवक की खेत के पास लाश मिली। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही।

जानकारी के मुताबिक, जंगल बिहुलि गांव निवासी सिकंदर (24) की शादी बड़का सौरहा निवासी रामजीत की बेटी पूजा से हुई थी। महज तीन महीने ससुराल में गुजारने के बाद पूजा अपने मायके चली गई। जिसके बाद पत्नी की विदाई के लिए सिकंदर लगातार कोशिश कर रहा था, लेकिन पूजा ससुराल आने को तैयार नहीं थी। बुधवार की शाम करीब चार बजे सिकंदर अपनी ससुराल चला गया। देर शाम करीब सात बजे सिकंदर के परिजनों को सूचना मिली कि सिकंदर ससुराल के बगल में स्थित खलिहान में अचेत अवस्था में पड़ा है। जिसके बाद उसे देर रात मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सिकंदर के बड़े भाई संजय और उसकी मां ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने घरवालों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। परिजनों ने तहरीर दी है। हालांकि, मृतक के ससुराल वालों ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।