Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeदेशदुष्यंत सिंह का राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार

दुष्यंत सिंह का राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद दुष्यंत सिंह ने सोमवार को कहा कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhra Raje) का लोगों से भावनात्मक जुड़ाव है और कोई उनसे नहीं डरता है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान के जवाब में झालावाड़ सांसद की यह टिप्पणी सामने आई है.

दरअसल, सूबे के कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि झालावाड़ में वसुंधरा राजे का डर होने के बावजूद रविवार को लोगों ने पार्टी (कांग्रेस) के नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का भव्य स्वागत किया. इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक राजे के सांसद बेटे दुष्यंत सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने इलाके का विकास किया और सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ावा दिया है. उनसे कोई डरता नहीं है. सिंह ने कहा कि राजे डर की वजह से नहीं, बल्कि लोगों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से भावनात्मक जुड़ाव की वजह से झालावाड़ से लगातार जीतती रही हैं.