Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशदरिंदगी और हत्या : मां बोली- रातभर गायब रही बेटी...

दरिंदगी और हत्या : मां बोली- रातभर गायब रही बेटी…

  • फिर झाड़ियों में मिला शव, पुलिस का ये है दावा

कन्नौज जिले में छात्रा को अगवाकर दुष्कर्म और हत्या के मामले में परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सिर्फ हत्या और सबूत मिटाने की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है, जबकि छात्रा रात भर गायब रही। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म की धारा को नहीं बढ़ाया है। मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को तीन आरोपियों के नाम बताए थे पर दो ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। परिवार ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

पीड़ित मां ने बेटी के हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग की। यह बातें एसपी दफ्तर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने कही। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा को सात जुलाई को कॉलेज से आते समय अगवा कर दुष्कर्म करने बाद हत्या कर दी गई थी। अगले दिन गांव के पास नहर किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला था। पुलिस ने गांव के ही वकील व आसिफ को गिरफ्तार किया था। पुलिस की कार्यशैली से नाराज पीड़ित परिवार सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचा। इस दौरान छात्रा की मां ने कहा कि बेटी का शव मिलने के बाद पुलिस को उसने तीन युवकों के नाम बताए थे। पुलिस ने वकील व आसिफ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी को छोड़ दिया। पुलिस ने सिर्फ हत्या व सबूत मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा की बहन ने आरोप लगाया कि उसको जानकारी मिली है कि हत्याकांड का एक आरोपी सारा इल्जाम अपने ऊपर लेने को तैयार है। वह साथियों को बचाने के एवज में जेल में बंद रहने पर बाहरी मदद उपलब्ध कराने की बात कह रहा है। कहा कि पुलिस भी शुरू से घटना में एक ही आरोपी होने की बात कह रही थी। छात्रा के परिवार के मुताबिक घटना वाले दिन दोपहर 1:58 बजे पर छात्रा के होने वाले पति से फोन पर बात हुई थी। 2:16 बजे पर मां ने फोन किया पर बात नहीं हो सकी। कहा कि दरिंदों ने सिर्फ 16 मिनट में बेटी के साथ जघन्य घटना को अंजाम दे दिया। चार दिन पूर्व ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया था। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अभी गैंगरेप की बात से इनकार कर रही है।