Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeमनोरंजनराज कपूर की बेटी से टूटी सगाई, छोड़ी एक्टिंग

राज कपूर की बेटी से टूटी सगाई, छोड़ी एक्टिंग

बॉलीवुड में कई कमाल के एक्टर्स ने काम किया है, लेकिन कुमार गौरव जैसे कम ही रहे. हिंदी सिनेमा के लेजेंडरी एक्टर्स में से एक रहे राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने इंडस्ट्री में एंट्री फिल्म ‘लव स्टोरी’ (1981) से की थी. वो रातोरात स्टार बने लेकिन जल्द ही उनका करियर ठप्प भी पड़ गया. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला किया था. अपने करियर के साथ-साथ गौरव को अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी जाना जाता है. क्या आप जानते हैं कि एक समय था जब एक्टर की सगाई राज कपूर की बेटी रीमा कपूर से हुई थी? आज कुमार गौरव के जन्मदिन पर हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं.

कुमार गौरव की जिंदगी कई उतार-चढ़ाव और चौंकाने वाले वाक्यों से भरी हुई है. वो अपने तीन बहन-भाइयों में अकेले थे, जिसने फिल्मों में कदम रखने का फैसला किया. इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद गौरव को काफी पसंद किया जाने लगा था. कुमार गौरव के पिता राजेंद्र की लेजेंडरी एक्टर राज कपूर के साथ अच्छी दोस्ती भी थी. फिर वो समय आया जब दोनों ने मिलकर इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला किया. उन्होंने कुमार गौरव और रीमा कपूर की सगाई करने की ठानी. फिर गौरव और रीमा भी एक दूसरे को पसंद करने लगे थे. जल्द ही दोनों की सगाई ग्रैंड अंदाज में की गई. दोनों की सगाई की तस्वीर कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी. इसमें रीमा को पिंक साड़ी पहने देखा जा सकता था. वहीं कुमार गौरव व्हाइट कलर का थ्री पीस सूट पहने थे. ये सगाई तब टूटी जब कुमार गौरव के अपनी को-स्टार विजयता पंडित संग अफेयर की खबर फैली. अफवाह थी कि कुमार गौरव और विजयता पंडित रिश्ते में हैं और एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं. रीमा से सगाई टूटने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिया थे कि गौरव, विजयता से शादी करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने अपने पिता राजेंद्र कुमार को विजयता संग अपने रिश्ते के बारे में बताया था. राजेंद्र ने विजयता पंडित को अपनी बहू बनाने से साफ इनकार कर दिया था. इसके बाद कुमार गौरव और विजयता पंडित की लव स्टोरी का अंत हो गया था. रीमा से सगाई टूटने और विजयता संग रिश्ता खत्म होने के बाद कुमार गौरव की जिंदगी में नम्रता दत्त आईं. अपने करियर की शुरुआत से ही गौरव और संजय दत्त की अच्छी दोस्ती थी. इसी दोस्ती के चलते गौरव की मुलाकात नम्रता से हुई थी. दोनों दोस्त बने और फिर उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. कुमार गौरव को प्यार से बंटी नाम से बुलाया जाता है. नम्रता ने उनके बारे में एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं अपने आप में रहने वाली इंसान हूं. मुझे दोस्त बनाने में दिक्कत होती है. लेकिन बंटी के साथ मैं बहुत जल्दी कनेक्ट हो गई थी. हम दोनों काफी हद तक एक जैसे हैं.’

1984 में एक्टर सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त से कुमार गौरव ने शादी की थी. दोनों की दो बेटियां हैं, जिनके नाम साची और सिया हैं. साची ने लेजेंडरी डायरेक्टर कमल अमरोही के पोते बिलाल अमरोही से शादी की है. साल 2019 में कुमार गौरव की छोटी बेटी सिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य से शादी की थी. आज कुमार गौरव बिजनेसमैन हैं और नम्रता संग अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं.