Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeउत्तर प्रदेशटारगेट पर था छोटा, मारा गया बड़ा भाई

टारगेट पर था छोटा, मारा गया बड़ा भाई

अमेठी: यूपी के अमेठी में पांच दिन पहले मुर्गी फार्म पर सो रहे अधेड़ ओम प्रकाश की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे और चाकू भी बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि हत्यारे मृतक के छोटे भाई जितेंद्र की हत्या करने आए थे, लेकिन अंधेरे में गलती से बड़े भाई की हत्या कर दी.

दरअसल, यह पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के लोरिकपुर गांव का है, जहां 26 मई को देर रात मुर्गी फार्म पर सो रहे 48 वर्षीय ओम प्रकाश की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी. अगले दिन सुबह उसकी पत्नी चाय लेकर गई तो खून से लथपथ शव देखकर बदहवास हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी थी. एसपी इलामारन ने भी जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के छोटे भाई जितेंद्र ने कुछ दिन पूर्व गांव के ही मज्जू और करिया को बेइज्जत किया था. इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए दोनों लाठी डंडों और चाकू से लैस होकर देर रात मुर्गी फार्म पर पहुंचे और ताबड़तोड़ हमला कर ओम प्रकाश को मौत के घाट उतार दिया. हत्यारों को घटना के अगले दिन जानकारी हुई कि उन्होंने जितेंद्र समझ कर ओम प्रकाश की हत्या कर दी. फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों करिया उर्फ विजय पासी और मज्जू रैदास उर्फ मनोज की निशानदेही पर पुलिस ने भगवत पुरवा गांव के पास से झाड़ियों ने खून से सना टीशर्ट भी बरामद कर लिया है. साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.