Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeदेशछोटे बाड़े में शिफ्ट की गई मादा चीता साशा, वर्ल्ड के दिग्गज...

छोटे बाड़े में शिफ्ट की गई मादा चीता साशा, वर्ल्ड के दिग्गज डॉक्टर कर रहे निगरानी

मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा (Female Cheetah Sasha) की सेहत में अब तेजी से सुधार आया है. बीमार साशा को बड़े बाड़े से दोबारा छोटे बाड़े में शिफ्ट कर डॉक्टरों की सतत मॉनिटरिंग के बीच उसका इलाज किया जा रहा है. बीमार मादा चीता साशा किडनी के संक्रमण से पीड़ित है.  कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में बने कंपार्टमेंट नंबर 5-में दो मादा चीता सवाना और सियाया के साथ रही रही मादा चीता साशा के गत 22-23 जनवरी को बीमार होने के लक्षण पता चले थे. इसके बाद उसे बड़े बाड़े से छोटे बाड़े में शिफ्ट किया गया. साशा खाना नहीं खा रही थी और सुस्त रह रही थी. इसके बाद कूनो नेशनल पार्क में मौजूद तीन डॉक्टर और भोपाल से पहुंची डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो मादा चीता की किडनी में इंफेक्शन पाया गया. भोपाल के वन विहार से कूनो पहुंची मेडिकल टीम अब लौट गई है. लेकिन साशा की जांच रिपोर्ट के आधार पर दुनिया में चीतों के सबसे बड़े विशेषज्ञ डॉ. एड्रियन टोरडीफ (Adrian Tordiffe) के परामर्श से इलाज चल रहा है. इसके अलावा नामाबिया के डॉक्टरों से भी सलाह ली जा रही है. फिलहाल डॉक्टर और एक्सपर्ट के मुताबिक, साशा की सेहत में अब पहले की अपेक्षा तेजी से सुधार होने की कही जा रही है.