Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशचलती कार अचानक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

चलती कार अचानक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

जौनपुर धारा,वाराणसी। चलती कार में आग लग गई, उसमें मौजूद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना शनिवार को लंका थाना क्षेत्र के लौटूबीर के पास नेशनल हाइवे के सर्विस मार्ग पर हुई। राजस्थान के बूंदी का रहने वाला कार चालक गुरतेज सिंह राजस्थान के कोटा यात्रियों को लेकर मुजफ्फरपुर बिहार गया था। वापस लौटते समय वाराणसी से सवारी लेने के लिए हाइवे से उतरकर लौटूबीर मंदिर से सीरगोवर्धनपुर के रास्ते शहर में जा रहे था। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार की एसी में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। कार से धुंआ निकलता देखकर चालक गाड़ी को किनारे लगाया और उसमें से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों आग बुझाए लेकिन तब तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी।