Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर महोत्सव  की तैयारियों का सीडीओ ने लिया जायजा

गोरखपुर महोत्सव  की तैयारियों का सीडीओ ने लिया जायजा

गोरखपुर। 11, से 13 जनवरी 2023 को चम्पा देवी पार्क में होने वाले गोरखपुर महोत्सव के अब तक की तैयारियो के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना की अध्यक्षता में गठित उप समितियों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन हेतु बनाई गयी समितियां अपने अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करंे और महोत्सव समिति अपने कार्यों/कार्यक्रमों के सम्पन्न करने हेतु आवश्यक मांग शीघ्र उपलब्ध करा दे।

उन्होंने निर्देश दिया कि गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय उत्पादांे को प्रोत्साहित करें और उनके अधिक से अधिक स्टाल लगाये जाये जिसमें ओडीओपी के टेराकोटा एवं रेडीमेन्ट गारमेन्ट भी शामिल रहे।। इसी प्रकार कृषि प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, व्यापार मेला, आदि का भी स्टाल लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि गोरखपुर महोत्सव में फूड जोन, फल फूल सब्जी का प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टैलेन्ट हन्ट हेतु कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विज्ञान प्रदर्शनी एंव पेन्टिंग प्रतियोगिता आदि भी कराया जायेगा। बैठक मे बताया गया कि आटो मेला स्टाल लगाने हेतु अपर आयुक्त वाणिज्य कर से सम्पर्क किया जा सकता है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।