Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशगांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।ओबरा पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने रविवार को सुबह करीब 7:30 बजे सेक्टर-09 मोड़ के पास से एक अभियुक्त मनीष कुमार सोनी पुत्र मंगल कुमार सोनी निवासी शीतला मंदिर के पास चोपन रोड थाना ओबरा सोनभद्र उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया।आरोपी के पास से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ थाना ओबरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा विष्णु प्रभा सिंह,उपनिरीक्षक राम लोचन, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पटेल व अजय शुक्ला शामिल रहे।