झांसी. झांसी में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई दिनों से तापमान 45 डिग्री के पार है. लोग गर्मी के साथ ही पसीना, आलस और सुस्ती से परेशान रहते हैं. ऐसे में हर व्यक्ति इस गर्मी में चाहता है ठंडक का एहसास. दिन भर शरीर में चुस्ती फुर्ती बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि कुछ आवश्यक कदम उठाए जाएं. ऐसे ही कुछ जरुरी टिप्स हमें बताई महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के डॉ. ओम शंकर चौरसिया ने डॉ. चौरसिया ने बताया कि आपको सबसे पहले खुद को धूप से सुरक्षित रखना होगा. दिन में कहीं बहार जानें से बचें. अगर निकलते भी हैं तो कैप, छाता या गमछा से सर ढक लें. ठोस आहार की जगह नींबू पानी, शिकंजी, आम का पन्ना, लस्सी और छाछ जैसी वस्तुओं का सेवन करें. ठंडी तासीर वाली चीजों को अपने भोजन में शामिल करें. इसमें आंवला और कच्चा प्याज शामिल है. आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक से बचें क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है. ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन ही खाएं. डॉ. चौरसिया ने कहा कि गर्मी में ठंडक के एहसास के लिए हल्के रंग के कपड़े पहने. शारीरिक श्रम कम करें. इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है. नींद अवश्य पूरी करें इससे आपको थकान महसूस नहीं होगी. बहुत ज्यादा एक्सरसाइज ना करें. योग और प्राणायाम पर जोड़ दें. कहीं भी बाहर जाए तो घर से पानी लेकर निकलें और इसके साथ ही सुबह जल्दी उठकर नेचुरल ठंडक का एहसास करें. अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो गर्मी में भी ठंडक का एहसास होगा.
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
गर्मी में ठंडक का एहसास, तो फॉलो करें ये टिप्स…

Previous article


