जौनपुर धारा, शाहगंज। अध्यक्ष लेखपाल संघ इकाई शाहगंज के अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांगो को पूरा करने की बात रखी। तहसील इकाई उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक तहसील सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में लेखपालों ने खाली पदों को भरने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञापन में लेखपालों ने आए दिन होने वाले निलंबन, आरोप पत्र और स्पष्टीकरण से होने वाले मानसिक शोषण पर भी आपत्ति जताई। अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया की तहसील में 160 पदों के सापेक्ष सिर्फ 90 लेखपाल तैनात है। जिस वजह से एक ही व्यक्ति को कई हल्कों का काम देखना पड़ता है। इसके अलावा दो लेखपाल को रजिस्ट्रार कार्यालय से संबंध कर दिया गया। उन्होंने इसकी नियुक्ति की मांग की। अध्यक्ष ने बताया की पांच लेखपालों को मई माह में पूरी ड्यूटी करने के बावजूद वेतन नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से लेखपालों में रोष व्याप्त है। इसके अलावा दो लेखपालों को निलंबन काल का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कुछ लेखपालों के बकाये एरियर के भुगतान किए जाने की मांग की। इस मौके पर महामंत्री मृत्युंजय कुंवर विक्रम, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश बिंद, उपमंत्री रितुराज चौधरी, रंजीत सिंह, ओमप्रकाश यादव, बृजकिशोर यादव, राकेश यादव, श्याम सुंदर यादव समेत समस्त लेखपाल मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
खाली पदों पर नियुक्ति की लेखपाल संघ ने की मांग
Previous article
Next article

