― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नज़र में…

खबरें एक नज़र में…

  • गांजा के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत भादी गांव के समीप से मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजा के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान भेज दिया। आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी केशव प्रसाद पुत्र अच्छेलाल को शुक्रवार की सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के निर्देश पर एसआई वरुणेन्द्र राय ने हमराहियों के साथ भादी गांव के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से एक किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।

  • घर का ताला तोड़कर चोरी

जौनपुर धारा, चंदवक। क्षेत्र के जरासी गांव में बीती रात घर के दरवाजे का ताला तोड़कर बॉक्स में रखे नकदी व गहने चोर चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभेगी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन कर रही है। उक्त गांव निवासी राजेश कुमार का परिवार घर के बाहर सोया था। रात में चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे व कमरे में रखे बॉक्स को चुरा ले गए। उसमें पांच हजार नकद व मोबाइल, मांगटीका, फुलनथिया, झुमका पैजनी रखी थी जिसकी कीमत 75 हजार बताई जा रही है। जून में शादी थी। अलसुबह उनकी पत्नी शौच के लिए खेत में गई तो वहां बॉक्स देख चौंक गयी। सूचना 112 पुलिस को दी गई पुलिस छानबीन कर रही है।

  • धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती

जौनपुर धारा, चंदवक। बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती चंदवक, रसड़ा, हिसामपुर, रामदेवपुर मढ़ी, कोइलारी सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाई गईं। इस दौरान गांजे बाजे के साथ विभिन्न गांवों में रैली निकाली गई। चंदवक में अंबेडकर मूर्ति के पास डॉ. भीम राव अंबेडकर समिति द्वारा सभा आयोजित कर संविधान निर्माण व समाज उत्थान व विशेषकर दलित समाज के उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर द्वारा किए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया। सभा को जय प्रकाश राम, रामदरश, डॉ. अमरसेन, चंद्रिका यादव, महेंद्र प्रजापति, राम प्रसाद सोनकर, घनश्याम सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर जीत बहादुर, अशोक, दिनेश कुमार, दिलीप, संजय गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, शाहगंज।  कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत परिजन की डांट से छुब्ध युवक ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार हुआ। नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय अनश पुत्र मैनुद्दीन ने शुक्रवार की सुबह परिजन की डांट से छुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब युवक की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

  • गेहूं बोरे के नीचे दबने से किशोर की मौत

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोल्ड स्टोर के पास गेहूं के बोरे के नीचे दबने से एक किशोर की मौत हो गई है। सराय यूसुफ गांव निवासी हरिराम के घर मराई करने के बाद बोरे में भरा गेहूं छल्ली लगाकर रखा था। उसी छल्ली से सटकर रखी चारपाई पर रवि 20 वर्ष पुत्र हरिराम लेटकर मोबाइल देख रहा था। अचानक गेहूं भरा बोरा उसके सीने के ऊपर गिर गया जिसके नीचे वह दब गया। थोड़ी दूर पर बैठे परिजन उसे बोरे के नीचे से निकालकर सीएचसी में डाक्टर के पास लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते हुए परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। सूचना पाकर लेखपाल ब पुलिस मौके पर पहुंची परंतु परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए और किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।

  • मारपीट में तीन घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज।  कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अरंद गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के अरंद गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों चलें लाठी डंडे में उक्त गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र वंशराज 24, अमित कुमार पुत्र रमाशंकर 36, मुकेश कुमार पुत्र पलकधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उक्त घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • गैंगस्टर के दो आरोपितों की दो बाइक जब्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना अंतर्गत दक्षिण पश्चिम (रन्नो) निवासी गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध दो आरोपितों पप्पू उर्फ अनवर और मोहम्मद सलीम की एक-एक बाइक प्रशासन ने शुक्रवार को जब्त कर ली। आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से खरीदी गई बाइकों को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने गत 6 अप्रैल को जब्त करने का आदेश दिया था। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने आदेश के अनुपालन के क्रम में मय फोर्स पहुंचकर पप्पू उर्फ अनवर की हीरो पैशन-प्रो व मोहम्मद सलीम की सुपर स्प्लेंडर बाइक आवश्यक लिखापढ़ी कर जब्त कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त की गई बाइकों की अनुमानित कीमत एक लाख 60 हजार रुपये है।

Share Now...