- अजोसी का बादल गौतम दोस्तों संग सई नदी में गया था नहाने
जौनपुर धारा, सिकरारा। थाना क्षेत्र के अजोसी गांव के एक युवक की सई नदी में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव के रमाशंकर गौतम का 18 वर्षीय पुत्र बादल गौतम शुक्रवार की दोपहर गांव के साथियों के साथ रुकुनपुर के समीप सई नदी में नहाने गया था। नहाते समय बादल गहरे पानी में डूब गया। डूबने की सूचना परिजनों के साथ पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुँचकर स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद लाख मिलने पर पुलिस के वाहन से आनन फानन में पीएचसी •ोजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर रोते बिलखते परिजन पीएचसी पहुँचे। पुलिस शव का पंचनामा कराकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।



