बता दें कि उपचुनाव की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी विनीत जायसवाल, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने माइक्रोप्लान तैयार कर भारी सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एक हजार पुलिसकर्मियों व कई थाना प्रभारियों, पैरामिलिट्री, पीएसी को तैनात किया गया है। वहीं खुफिया विभाग को माहौल की निगरानी करने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी को भी मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल, माचिस व अन्य आग्नेय शस्त्र लेकर नहीं जाने दिया गया। गेट पर पुलिस सख्ती के साथ चेकिंग कर रही है।
- यह लगाया गया पुलिस बल
एएसपी 5
सीओ 8
निरीक्षक 25
दारोगा 75
दीवान 60
सिपाही 400
होमगार्ड 300
- इन क्षेत्रों को बनाया गया नो ट्रैफिक जोन
टिकैत चौराहा से विश्वकर्मा चौक, कूकड़ा चौराहा से गांधी नगर चौराहा के बीच वाहन नहीं चलने दिए गए।
नगर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
नई मंडी के गेट दो, तीन, पांच, छह बंद है।
बालाजी मंदिर गेट से गेट नंबर एक होते हुए पाल चौक मार्ग भी सामान्य यातायात के लिए प्रतिबंधित है।
विश्वकर्मा चौक से एजेंटों के वाहनों के अलावा सभी वाहन राजबहा रोड पर नहीं चल रहे।


