Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeउत्तर प्रदेशकिसकी कार से पहुंचे थे उमेश के हमलावर?

किसकी कार से पहुंचे थे उमेश के हमलावर?

  • अतीक अहमद के करीबी से पूछताछ में जुटी STF

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कार को लेकर एक व्यापारी को हिरासत में लिया गया है. पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है. बता दें कि बता दें कि फिल्मी स्टाइल में प्रयागराज में बीच सड़क पर बदमाशों ने फायरिंग कर और बम दाग कर उमेश पाल की हत्या कर दी थी. यह पूरी घटना कैमरे में भी कैद हुई थी.

जानकारी के अनुसार, माफिया अतीक अहमद के करीबी रेस्टोरेंट संचालक नफीस को एसटीएफ ने हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड में प्रयुक्त कार कुछ महीने पहले नफीस के नाम थी. नफीस ने वह कार किसी और को बेच दी थी. क्रेटा कार के इंजन नंबर व चेचिस नंबर के सहारे पुलिस टीमें नफीस तक पहुंचीं. अतीक के घर के परिसर से बरामद क्रेटा कार पहले नफीस के नाम पर थी.

अहमदाबाद जेल से बरेली और प्रयागराज तक जुड़े साजिश के तार

उमेश पाल हत्याकांड की साजिश के तार अहमदाबाद जेल से लेकर बरेली जेल और बरेली से प्रयागराज के मुस्लिम हॉस्टल तक फैले हैं. बताया जा रहा है कि मुस्लिम हॉस्टल के रूम नंबर 36 में रहने वाला सदाकत उमेश पाल हत्याकांड का ऐसा साजिशकर्ता था, जिसके रूम नंबर 36 में ही उमेश पाल को मौत के घाट उतारने वाले सभी शूटर मीटिंग करते थे.

सदाकत कमरे पर ही तय हुआ था कि उमेश की हत्या को अंजाम देने के लिए कौन शूटर कहां और कैसे पहुंचेंगा, किस हथियार को लेकर पहुंचेंगे. यह सब सदाकत के कमरे में तय किया गया था. अब सदाकत के कमरे पर ताला लटका है. यूपी एसटीएफ सदाकत से पूछताछ कर उमेश पाल हत्याकांड के तमाम आरोपियों की तलाश में जुटी है.