Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशकाशी-तमिल संगमम : तमिलनाडु से 12 ग्रुपों में आएंगे मेहमान

काशी-तमिल संगमम : तमिलनाडु से 12 ग्रुपों में आएंगे मेहमान

बनारस। काशी तमिल संगमम की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। तमिलनाडु से 12 ग्रुपों में तीन हजार मेहमान ट्रेन से आएंगे। आईआरसीटीसी के अधिकारी व्यवस्था में जुटे हैं।

काशी तमिल संगमम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक ग्रुप में 250 डेलीगेट को रखा गया है। इन्हें तमिलनाडु से वाराणसी तक लाने के लिए आईआरसीटीसी ने रामेश्वर से बनारस तक आने वाली बनारस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल से गया जंक्शन तक जाने वाली गया साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस और एरणाकुलम जंक्शन से पटना जंक्शन जाने वाली पटना सुपर फास्ट एक्सप्रेस में एक-एक कोच लगाने की तैयारी की है, जो 19 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर आएंगी और जाएंगी। एक ग्रुप में 250 डेलीगेट को लाया जाएग। डेलीगेट सड़क मार्ग से अयोध्या भी जाएंगे। इसके बाद वापस वाराणसी आएंगे और इन्हीं तीनों ट्रेनों से तमिलनाडु रवाना होंगे।