Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeदेशकर्नाटक के मंगलुरू में एक ऑटोरिक्शा में लग गई आग

कर्नाटक के मंगलुरू में एक ऑटोरिक्शा में लग गई आग

कर्नाटक के मंगलुरू में एक ऑटोरिक्शा में आग लग गई जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं. घटना शनिवार, 19 नवंबर 2022 को मंगलुरु के कंकनाडी पुलिस थाने की सीमा के पास हुई है, जब एक चलते हुए ऑटोरिक्शा में आग लग गई. इसमें ऑटो ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं. इस मामले पर पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने कहा है कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है. ऑटोरिक्शा में आग लगने की घटना शाम 5 बजकर 15 मिनट के आसपास हुई है. कहा जा रहा है कि ऑटोरिक्शा में बैठे यात्री के बैग में आग लगी है जिसके धीरे-धीरे इस आग ने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें ऑटो ड्राइवर और यात्री दोनों घायल हो गए हैं और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

‘अफवाहों पर ध्यान न दे जनता’

मामले पर रोशनी डालते हुए पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने कहा है कि फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस मामले में फोरेंसिंक साइंस लेबोरेटरीज को भी बुलाया गया है जिससे कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके. उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि ये आग लगने की घटना है या फिर धमाका होने की. उन्होंने ये भी कहा कि जनता को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

ऑटो में धमाका होनी की भी खबर

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऑटो में धमाका होने ही भी खबरें सामने आ रही हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऑटो में धमाका हुआ है जिसकी वजह से ऑटो चालक और यात्री घायल हुए हैं. इस रिपोर्ट की अगर मानें तो एक यात्री कथित तौर पर एक प्लास्टिक की थैली लेकर जा रहा था, जिसमें आग लग गई और ये ऑटो में फैल गई. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं और यात्री के बैग में मौजूद सामग्री की भी जांच की जा रही है.