Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशकरेंट से झुलस कर सात वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

करेंट से झुलस कर सात वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

जौनपुर धारा,सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे घर के समीप खेलते समय एक सात वर्षीय मासूम करेंट से झुलस गया। परिजनों ने मासूम बच्चे को लेकर सीएचसी दुद्धी लाया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने बताया कि सात वर्षीय अमन पुत्र श्याम बिहारी गोंड घर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान खेलते समय केबल के सपोर्टिंग (जीआई) वायर टूट कर गिरा हुआ था। बच्चों ने उसे हटाने का प्रयास किया। तभी मासूम अमन करेंट से झुलस गया। बच्चों के शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा आनन-फानन में सीएचसी लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।