Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
Homeउत्तर प्रदेशकबाड़ की दुकान चला रहे युवक को टिन के सहारे बेल्ट से...

कबाड़ की दुकान चला रहे युवक को टिन के सहारे बेल्ट से लटकाया, हत्या का आरोप, मचा हड़कंप

वाराणसी से एक हत्या की खबर आ रही है। राजातालाब में पावर हाउस के पास कबाड़ी के दुकानदार (25 वर्षीय)  दिलीप गुप्ता की हत्या हुई है। घटनास्थल पर राजातालाब एसीपी अंजनी कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

मृतक दिलीप कुमार गुप्ता तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। जो अपने चाचा संतोष गुप्ता के कबाड़ के दुकान पर रहते थे। पुलिस के अनुसार संतोष कुमार गुप्ता बुधवार की सुबह अपनी कबाड़ के दुकान पर पहुंचे तो देखा कि भतीजा दिलीप गुप्ता की हत्या कर टीन सेट से सीट बेल्ट के सहारे लटकाया हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर डीसीपी गोमती जोन विक्रांत बीर तथा एसीपी अंजनी कुमार राय व डॉग स्क्वायड टीम पहुंचे।