Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशइग्नू के 38वां दीक्षांत समारोह में 3823 विद्यार्थियों को दी गई उपाधि

इग्नू के 38वां दीक्षांत समारोह में 3823 विद्यार्थियों को दी गई उपाधि

  • जेल में बन्द आठ कैदियों को भी मिली डिग्री

जौनपुर धारा, वाराणसी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में 3823 छात्र/छात्राओं को उपाधि दी गई। इसमें जेल में 8कैदियों ने भी सफलता हासिल की है, इसके अलावा 2113परास्नातक, 1235स्नातक, 352डिप्लोमा और 123सर्टिफिकेट के विद्यार्थियों को डिग्री मिली। समारोह में हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के अध्ययन केंद्र से बीए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में सर्वोच्च अंक हालिस करने पर छात्रा आशना माथुर को स्वर्ण पदक दिया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा पद्धति से इग्नू ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इग्नू ने विगत वर्षों में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं विज्ञान तथा तकनीकी क्षेत्र के कई लोकप्रिय कार्यक्रमों की शुरुआत की। विज्ञान संस्थान के महामना सभागार में आयोजित समारोह में कुलपति ने कहा कि इग्नू ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं विज्ञान-तकनीकी क्षेत्र के लोकप्रिय कार्यक्रमों की शुरूआत कर देश के लोगों तक उच्च शिक्षा की पहुंच को अत्यंत सुगम कर दिया है। उन्होंने इग्नू के कार्यक्रम ‘शिक्षा सबके द्वारा की सराहना करते हुए कहा कि यह एकमात्र ऐसी संस्था है जो अत्याधुनिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए समाज के हर वर्ग के लोगों को शिक्षा प्रदान करती है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ.उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र द्वारा छात्रों को इग्नू की हर गतिविधि की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिल रही है।