जौनपुर धारा, मेरठ। जिले में सूरज कुंड पर आरएसएस पदाधिकारी महेश राठौड़ के साथ दो लोगों ने अभद्रता की। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। इसकी जानकारी लगते सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विशंबर दयाल गंगवार ने बताया है कि सूरजकुंड स्थित हनुमानपुरी में मामूली बात को लेकर आरएसएस के पदाधिकारी महेश राठौड़ का पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष में महेश राठौड़ के साथ शनिवार को पहले अभद्रता की और फिर अपने पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। जिस पर महेश राठौड़ को काफी चोट आई है। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया। इस घटना की जानकारी लगने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आरएसएस पदाधिकारी पर कुत्ते से करवाया हमला

Previous article

