Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeदेशसंघ और भाजपा के हमलों से मिल रही है सीख : राहुल...

संघ और भाजपा के हमलों से मिल रही है सीख : राहुल गांधी

जौनपुर धारा, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा और संघ परिवार लगातार हमलावर है। लेकिन मैं उनके हमलों से न तो परेशान हूं और न डरता हूं, बल्कि उनसे लगातार सीखता रहता हूं। राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा और आरएसएस उनके लिए इस समय गुरु की भूमिका में हैं। वे लगातार हमले करते हैं, जिससे मैं खुद को पहले से अधिक बेहतर करने की कोशिश करता हूं। आगे राहुल ने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा पर निकला हूं। मेरे दिल में किसी के लिए नफरत नहीं है। यह यात्रा नफरत के खिलाफ है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक नदी की तरह है। इसमें अनुभव है, संवेदना है। इस यात्रा में भारत को जोड़ने की भावना है। यह एक जीवंत यात्रा है। यात्रा से मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं। राहुल ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की विचारधारा चाहिए जो अभी सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है। ऐसे में विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए। एक उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का देश में महत्व है, लेकिन उनके विचार को देश के दूसरे राज्यों में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए भाजपा को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय विचारधारा की जरूरत है, जो कांग्रेस ही देश सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के साथ कांग्रेस की एक वैचारिक लड़ाई है। कांग्रेस इस लड़ाई को जीतेगी, क्योंकि कांग्रेस देश को जोड़ने की राजनीति करती है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है। भाजपा सरकार की नीतियों से लोग परेशान हैं।