Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशनव स्थापित फव्वारे का उद्घाटन

नव स्थापित फव्वारे का उद्घाटन

जौनपुर धारा, गोरखपुर। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे श्री अनिल कुमार शुक्ला ने 30 दिसम्बर 2022 को विद्युत विभाग परिसर में नवस्थापित फव्वारे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पर्यावरण की दृष्टिकोण से विद्युत विभाग के परिसर में श्री शुक्ला ने वृक्षारोपण भी किया। पर्यावरण अनुकूल कार्य करने में पूर्वोत्तर रेलवे का विद्युत विभाग हमेषा आगे रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत हेतु विद्युत विभाग द्वारा अनेक स्थानों पर सोलर लाइट पैनल लगाये गये है तथा रेलवे कार्यालयों एवं रेलवे कालोनियों में ऊर्जा बचत हेतु सी.एफ.एल. एवं एल.ई.डी. बल्ब लगाये गये है। इसी क्रम में विद्युत विभाग के कार्यालय परिसर में स्वच्छता, हरियाली एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग के कार्यालय परिसर में एक हरा भरा लान विकसित किया गया है। जिसमें नवस्थापित फव्वारे का उद्घाटन 30 दिसम्बर 2022 को प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे श्री अनिल कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सुरेष कुमार, मुख्य विद्युत इंजीनियर/सामान्य श्री वी.के.यादव, मुख्य विद्युत इंजीनियर/लोको श्री अनुराग कुमार गुप्ता, सचिव/प्रमुख्ा मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एस.पी.यादव एवं अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।