जौनपुर धारा, मिर्ज़ापुर। कछवां थाना क्षेत्र अन्तर्गत जमुना गांव के पटेल बस्ती निवासी राजा पटेल(30) पुत्र जगवीर शनिवार की रात प्रतिदिन की भांति जमुआ बाजार से अंडे का ठेला लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर धारदार हथियार से गला रेत दिया। सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश के साथ ही हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कछवां रविंद्र भूषण मौर्य के रिपोर्ट के मुताबिक घर लौटते समय अंडा विक्रेता पर बदमाशों ने हमला कर गला रेत दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
अंडा विक्रेता की गला रेतकर हत्या, छानवीन में जुटी पुलिस

Previous article
Next article


