गोरखपुर में धूमधाम से सिख समाज के नौवें गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह जटाशंकर गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके आगमन को लेकर जटाशंकर गुरुद्वारा में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। सिख समाज के नौवें गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह जटाशंकर गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके आगमन को लेकर जटाशंकर गुरुद्वारा में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। सिख समाज उनके आगमन को लेकर बेहद उत्साहित नजर आया। जटाशंकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। उन्होंने हमेशा सिख समाज के उत्थान की दिशा में कार्य किया है। प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को कृपाण और सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
― Advertisement ―
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर कांग्रेस का सत्याग्रह, पीएम और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
सीएम योगी जटाशंकर गुरुद्वारा कार्यक्रम में हुए शामिल


