Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

दुर्गा पूजा में अराजकता बर्दाश्त नहीं, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुंगराबादशाहपुर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। प्रत्येक पंडाल में 10 सदस्यीय सुरक्षा टीम, सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था अनिवार्य होगी। हुड़दंग करने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

E-Paper 04-10-2026

Homeदेश'साल 2022 में देश ने पकड़ी रफ्तार, लोगों ने रच दिया इतिहास'

‘साल 2022 में देश ने पकड़ी रफ्तार, लोगों ने रच दिया इतिहास’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. आज 96वां एपिसोड है. पीएम मोदी ने मन की बात की शुरुआत में भारत की प्रगित पर बात की साथ ही G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिलने पर गर्व जताया. पीएम ने कहा, साल 2022 में देश के लोगों का सामर्थ्य, उनका सहयोग, उनका संकल्प, उनकी सफलता का विस्तार इतना ज्यादा रहा कि ‘मन की बात’ में सभी को समेटना मुश्किल होगा. 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा. इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ. इस साल देश ने नई रफ़्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया.

एकता और एकजुटता का लोगों ने मनाया जश्न- पीएम मोदी

पीएम मोदी आगे बोले, “गुजरात के माधवपुर मेला हो जहां रुक्मिणी विवाह और भगवान कृष्ण के पूर्वोतर से संबंधों को मनाया जाता है या फिर काशी-तमिल संगमम् हो इन पर्वों में भी एकता के कई रंग दिखे. इन सबके साथ ही साल 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा. ये है, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार. देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को कई तरह से मनाया.  

हर घर तिरंगा अभियान बना इतिहास 

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है. अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भला कौन भूला जा सकता है. वो पल था जब हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो गए हुए. आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया. 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भेजी. आजादी का ये अमृत महोत्सव अभी अगले साल भी ऐसे ही चलेगा- अमृतकाल की नींव को और मजबूत करेगा.

जी-20 की मिली जिम्मेदारी पर पीएम ने जताया गर्व

पीएम मोदी ने जी-20 पर बात करते हुए कहा कि, इस साल भारत को G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है. मैंने पिछली बार इस पर विस्तार से चर्चा भी की थी. साल 2023 में हमें G-20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाना है. पीएम बोले, मेरे प्यारे देशवासियों आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है. ये जीसस क्राइस्ट के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है. मैं आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं.