Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता ने डीआईजी-एसएसपी को भेजा पत्र, बताई मॉडल के साथ रिश्तों...

सपा नेता ने डीआईजी-एसएसपी को भेजा पत्र, बताई मॉडल के साथ रिश्तों की सच्चाई

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके में मॉडल संग दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता कौशल दिवाकर को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं सपा नेता ने डाक के जरिये डीआईजी व एसएसपी को पत्र भेजकर खुद के मॉडल संग रिश्तों की सच्चाई बताई है। मामले में खुद को न्याय दिलाने का अनुरोध किया है।

फरारी काट रहे सपा नेता की ओर से पत्र में कहा गया है कि उन दोनों के बीच के संबंधों की जानकारी मॉडल के मोबाइल की चेट, कॉल डिटेल, इंस्टा एकाउंट की डिटेल से निकलवाई जा सकती है। उसके द्वारा कब कब किस-किस जरूरत पर रुपये दिए गए हैं। मॉडल के द्वारा रुपये कब-कब कैसे कैसे मांगे गए हैं। उसने कभी यह नहीं कहा कि वह अविवाहित है। उसने दुष्कर्म के बाद किस दबाव में गिफ्ट लिए। उसने पहले यह बातें क्यों नहीं बताईं। मुंबई की जिस घटना की बात कही जा रही है, वहां की रूममेट से भी सच जान लिया जाए। अंत में कहा है कि यह मुकदमा साजिश व रंजिश के तहत दर्ज कराया गया है। इसकी जांच कराकर न्याय दिलाया जाए। इधर, पुलिस सपा नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले चुकी है और अब जल्द कुर्की आदेश प्राप्त करने की तैयारी है।