Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

  • घायल युवक की पांच दिन पहले हुई थी शादी
 

वाराणसी से एक सड़क हादसे की खबर आ रही है। मंगलवार रात जंसा थाना क्षेत्र के नरैचा गांव मे अकेलवा गंगापुर मार्ग पर स्विफ्ट डिजायर कार सांड को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे भुल्लनपुर निवासी विशाल उर्फ गणेश मिश्रा (27 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जफराबाद रोहनिया निवासी अंकित पांण्डेय ओराव बाबतपुर निवासी राहुल पांण्डेय भुल्लनपुर निवासी विशाल उर्फ गणेश मिश्रा तीनों लोग आपस में मित्र हैं। मंगलवार को स्विफ्ट डिजायर कार से किसी निमंत्रण में गए थे वहां से लौटते समय देर रात अचानक सड़क पर सांड आ गया  जिसे बचाने में कार अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से टकरा गई। जिसमें विशाल उर्फ गणेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित पांडेय व राहुल पांडे को गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल अंकित पांण्डेय वकील हैं। 2 दिसम्बर को इनका शादी हुई था। आज 7 दिसम्बर को इनका गौना आने वाला था। मृतक विशाल अपनी मां बाप का इकलौता बेटा था। दो बहने हैं।