Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युत फाल्ट बनाने के दौरान विद्युत सप्लाई आने से संविदा कर्मी की...

विद्युत फाल्ट बनाने के दौरान विद्युत सप्लाई आने से संविदा कर्मी की झुलसकर दर्दनाक मौत

  • आक्रोशित परिजनों ने सिकरारा-बरईपार मार्ग पर शव रख लगाया जाम
  • पिता की तहरीर पर एसडीओ, जेई व एसएसओ के खिलाफ उपेक्षा द्वारा मृत्यु कारित करना का दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार को विद्युत फाल्ट बनाने के दौरान अचानक विद्युत सप्लाई आ जाने से खम्भे पर काम कर रहे संविदाकर्मी बिजली की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही झुलसकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराने व मुआवजे की मांग को लेकर परिजन गांव के पास सिकरारा-बरईपार मार्ग पर शव रखकर बैठ गए जिससे रास्ता जाम हो गया। लगभग एक घंटे बाद थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह के आश्वासन पर परिजनों माने। शव लेकर परिजन थाना ले जाते समय रास्ते में सिकरारा चौराहा पर रुककर जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग जाम करने की कोशिश करने लगे तो मौके पर मौजूद सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय व स्थानीय लोगों के समझाने पर परिजन शव लेकर थाना पहुंचे। पिता दिनेश उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने एसडीओ, जेई व एसएसओ के खिलाफ उपेक्षा द्वारा मृत्यु कारित करना की धारा में मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। महेशपुर गांव निवासी पंकज उपाध्याय(34) विद्युत उपकेंद्र सिकरारा पर विगत चार वर्षों से संविदाकर्मी के पद पर रहकर शाहपुर फीडर के कमियों को देखते थे। पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सुबह लगभग आठ बजे मेरे बेटे के मोबाइल पर विद्युत उपकेंद्र से फाल्ट बनाने के लिए सूचना मिली। मेरा बेटा शट डाउन लेकर फाल्ट बनाने के लिए 11 हजार की सप्लाई के खम्भे पर चढ़कर कार्य कर रहा था। आरोप लगाया कि उसी समय विद्युत उपकेंद्र से अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा एसडीओ, जेई व एसएसओ की सहमति से बिना मेरे पुत्र से पूछे विद्युत सप्लाई लगा दी गई। जिससे मेरे पुत्र को करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर मैने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बार- बार बुलाया पर मौके पर कोई नहीं आया।