Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुंगरा का ऐतिहासिक रामलीला दस अक्टूबर से

मुंगरा का ऐतिहासिक रामलीला दस अक्टूबर से

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में रविवार देर शाम को रामलीला शुभारंभ से पूर्व श्री रामलीला कमेटी द्वारा भव्य झांकी सजाई गई जो नगर भ्रमण के लिए निकली। इस दौरान नगर जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान रहा। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर का ऐतिहासिक रामलीला मोहल्ला गुड़हाई के रामलीला मैदान में दस अक्टूबर से शुभारंभ होगा। जिसके पूर्व देर शाम को रामलीला समिति की ओर से भगवान श्रीराम माता सीता सहित भव्य झांकी नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। जो नई बाजार, मुंगरडीह, गुड़हाई, कटरा पुरानी सब्जी मंडी होते हुए पुनः यथास्थान पहुंच सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त (मुन्ना) ने माता सीता सहित चारों भाइयों और भक्त केवट की आरती उतारी। शोभायात्रा में जय श्री राम, जय सियाराम व जय बजरंग बली के जयघोषों से नगर गुंजायमान रहा। रामलीला पात्रों द्वारा राम केवट संवाद का मार्मिक मंचन से लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।