Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली महोत्सव का आगाज, कश्मीरी वूलन समेत ये चीजें जीत रहीं लोगों...

रायबरेली महोत्सव का आगाज, कश्मीरी वूलन समेत ये चीजें जीत रहीं लोगों का दिल

रायबरेली. रायबरेली महोत्सव का आगाज हो चुका है. 50 वर्षों से आयोजित हो रहे रायबरेली महोत्सव में इस बार गजब रंग देखने को मिल रहा है. कड़ाके की ठंड के बीच कश्मीरी वूलन की खूब है मांग, तो सहारनपुर का फर्नीचर लोगों का मन भा रहा है. यहां आने वाले मेले और महोत्सव दोनों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं. देश के अलग-अलग राज्यों से दुकानदार स्थान लेकर आए हैं, जो लोगों को खूब भा रहे हैं.

इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट पर लोग सेल्फी भी ले रहे हैं. भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का दिल जीत लिया है. सहारनपुर का फर्नीचर और बरेली के बांस की बनी कुर्सी सोफा लोगों को खूब भा रहा है. कश्मीरी वूलन की भी डिमांड ज्यादा है और गर्म कपड़े भी लोग खरीद रहे हैं. रायबरेली महोत्सव में बने सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर युवक और युवतियां फोटो भी ले रहे हैं. पुलिस विभाग में डायल 112 का सेल्फी प्वाइंट बनाया है जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके – यहां भी लोग खूब सेल्फी ले रहे हैं. छोटे बच्चे वाटर पार्क में छोटी नावों पर बैठ रहे हैं, तो पार्क का झूला उन्हें खूब पसंद आ रहा है. कश्मीर से आए दुकानदार राशिद कहते हैं यहां पिछले 12 वर्षों से आ रहे हैं उन्हें यहां लोगों का प्यार मिलता है और कभी कोई कमी महसूस नहीं हुई . यहां के लोग मुझे सहयोग करते हैं और प्रशासन का पूरा साथ मिलता है. रायबरेली महोत्सव के प्रबंधक राकेश गुप्ता ने बताया कि जिले के जीआईसी ग्राउंड में लगभग 50 वर्षों से यह महोत्सव लग रहा है पहले यह मेले के रूप में लगता था, लेकिन अब एक महीने तक चलने वाला मेला महोत्सव का रूप ले चुका है, यहां संस्कृति , परिधानों, कलाकृतियों का अनूठा संयोग देखने को मिलता है.