Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकस्तूरबा गांधी विद्यालय में गांधी जयंती पर हुआ ध्वजारोहण

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में गांधी जयंती पर हुआ ध्वजारोहण

शाहगंज। गांधी जयंती पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्राओं ने राष्ट्रगान किया। छात्राओं ने देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत करने के साथ महात्मा गांधी की प्रिय प्रार्थना ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन किया।

वेद प्रकाश जायसवाल ने छात्राओं को गांधी जी के जीवन से जुड़ी कहानी सुनाकर उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का जायजा लेकर सराहना की। इस दौरान वार्डन एकता, नीलम, किरण मौर्य, प्रियंका सिंह, अंकित शुक्ला समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।