Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशरामपुर के सांसद को लश्कर-ए-खालसा की धमकी

रामपुर के सांसद को लश्कर-ए-खालसा की धमकी

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद घनश्याम सिंह लोधी को जान से मारने की धमकी मिली है. घनश्याम सिंह लोधी को WhatsApp पर धमकी भरा संदेश मिला है. संदेश भेजने वाले ने खुद को लश्कर-ए-खालसा संगठन का संदीप सिंह खालिस्तानी बताया है. सांसद ने इसे लेकर रामपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला से शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है.

बीजेपी सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने इस संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक दिन पहले सुबह-सुबह व्हाट्सएप पर कॉल आ रही थी जिसे रिसीव नहीं किया. उसी नंबर से मैसेज भी आया था. मैसेज भेजने वाले बीजेपी छोड़ने के लिए कहा है और ये भी लिखा है कि ऐसा नहीं किया तो तुम्हें, तुम्हारे परिवार को बम से उड़ा देंगे. उन्होंने कहा कि मैसेज भेजने वाले ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शीर्ष नेताओं के भी निशाने पर होने की बात कही थी. सांसद ने इसे लेकर एसपी से शिकायत करने की भी जानकारी दी. उन्होंने ये भी आशंका जताई कि ये राजनीतिक षड्यंत्र भी हो सकता है. घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि इस तरह के धमकी भरे मैसेज पहले कभी नहीं आए. मेरी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. परिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है लेकिन हम भयभीत नहीं हैं. हम बीजेपी के सच्चे सिपाही हैं. बीजेपी सांसद ने सुरक्षा बढ़ाए जाने के सवाल पर कहा कि मुझे इसकी जरूरत नहीं है. जो सुरक्षा अभी मिली है, वह पर्याप्त है. वहीं, इसे लेकर रामपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि एक ही मैसेज कई जगह घूम रहा है. वही मैसेज सांसद को भी आया है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ हमारी मीटिंग थी और वहीं सांसद ने ये मुद्दा उठाया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने सांसद की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमने सीओ सिटी, एसओजी की टीम को जांच की जिम्मेदारी दी है. मैसेज भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है. एसपी ने ये भी कहा कि अगर किसी ने ऐसी हिम्मत की है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.