मोहनलालगंज के मऊ में दो दिन पहले डेंगू से युवक की हुई मौत के बाद रविवार की रात गांव के एक ही मोहल्ले में बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत से गांव मे सनसनी फैल गई। कक्षा नौ की छात्रा की मौत इलाज के दौरान जबकि पच्चीस वर्षीय मजदूर की मौत गांव में ही हो गई गांव मे ही हो गई। छात्रा की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मोहनलालगंज के मऊ में रहने वाले शत्रोहन की बेटी रितिका कक्षा नौ की छात्रा थी। शत्रोहन ने बताया कि बेटी को बुखार आने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर हालत में सुधार न होने पर बेटी को आठ दिन पहले लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर रविवार को उसकी मौत हो गई। आरोप है कि छात्रा के इलाज मे लापरवाही की गई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर इसी गांव के ही मोहल्ले के रहने वाले लखन के बेटे को संजय को बुखार की शिकायत थी और रविवार की रात अचानक उसकी मौत हो गई।
― Advertisement ―
लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 केंद्रों पर होंगे करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल
जौनपुर में 21 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
रविवार रात एक ही मोहल्ले में दो और की डेंगू से मौत

Next article


