Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशयौन शोषण के आरोपों में घिरे सासंद बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या...

यौन शोषण के आरोपों में घिरे सासंद बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या में होने वाली महारैली रद्द

अयोध्या. महिला पहलवान के साथ यौन शोषण के आरोपों में घिरे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की 5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली स्थगित हो गई है. 5 जून को अयोध्या के राम कथा पार्क में यह महा रैली होनी थी. समाज में फैल रही बुराई और बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में संत समाज ने यह जनचेतना महारैली बुलाई थी. बृजभूषण शरण सिंह ने इस रैली में 11 लाख लोगों के जुटने का दावा किया था.

गुरुवार देर शाम अयोध्या के सर्किट हाउस में अयोध्या जिला प्रशासन और बृजभूषण शरण सिंह के बीच लंबी वार्ता चली थी. जिसके बाद आज सोशल मीडिया के जरिए कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जनचेतना रैली स्थगित करने की सूचना दी. बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे प्रिय शुभचिंतकों! आपके समर्थन के साथ पिछले 28 वर्षों से लोकसभा के सदस्य के रूप में सेवा की है. मैंने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है. इन्हीं कारणों से मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं. वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं. उद्देश्य यह है कि 5 जून को अयोध्या में एक संत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि पूरे समाज में फैल रही बुराई पर विचार किया जा सके, लेकिन अब जबकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए “जन चेतना महाराली, 5 जून, अयोध्या चलो” कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस मुद्दे पर सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के लाखों समर्थकों और शुभचिंतकों ने विनम्र तरीके से मेरा समर्थन किया है. इसलिए मैं सबका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरा परिवार हमेशा आपका कर्जदार रहेगा.