जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के खैरुद्दीनगंज वार्ड स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर गुरुवार को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने डाक बंगले में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मोदी सरकार के पिछले 9 वर्ष सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों में अंत्योदय व सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहाकि आधुनिकता और सांस्कृतिक विरासत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी आत्मनिर्भर भारत की ओर संकल्पित भाव से कार्यरत हैं। कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल में भाजपा की विचारधारा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना और माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाना शामिल है। इस अवसर पर सांसद बीपी सरोज, जिला अध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल, राजकृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. लीना तिवारी, संतोष मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...


