Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeउत्तर प्रदेशमुंह में शराब की बोतल लगाकर गटक गया बंदर, बना लोगो के...

मुंह में शराब की बोतल लगाकर गटक गया बंदर, बना लोगो के बीच कौतूहल

आपने अभी तक धार्मिक स्थलों पर बंदरों द्वारा श्रद्धालुओं से सामान छीनते हुए देखा व सुना होगा लेकिन आज हम आपको दिखाएंगे रायबरेली के उस बंदर की कहानी जो शराब की दुकान में आने वाले लोगों से शराब छीन कर गटक जाता है. दुकान के संचालक शराब के शौकीन इस बंदर की शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं. लेकिन अधिकारियों ने उसे यही सलाह दी कि उसे मार कर भगा दीजिए. मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब आबकारी विभाग के अधिकारी वन विभाग की मदद से बंदर को पकड़वाने की बात कह रहे हैं. मुंह में शराब की बोतल लगाकर गटक रहा यह बंदर रायबरेली जिले के गौरा विकासखंड के अचलगंज में शराब के दुकानदारों के लिए सिरदर्द बना हुआ है. दुकान में आने वाले ग्राहकों से ये शराब छीन लेता है और उसे बड़े चाव से गटक जाता है.दुकानदार जब इसे भगाते हैं तो ये काटने के लिए दौड़ता है.शराब ठेके के सेल्समैन श्याम सुंदर ने बताया कि यहां पिछले कई दिनों से एक दारूबाज बंदर ने काफी उत्पात मचा रखा है.वह दुकान पर आकर दुकान में रखी शराब की बोतल को भी तोड़ देता है और साथ ही आने वाले ग्राहकों के काटने भी दौड़ता है.यह बंदर शराब की दुकान में आने वाले ग्राहकों की बोतल पर अपनी नजर गड़ाए रहता है. इसकी वजह से हम लोगों की बिक्री भी प्रभावित हो रही हैं. इसकी शिकायत हमने आबकारी विभाग से भी की है.
तो वहीं जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. जल्द ही इसे पकड़ लिया जाएगाl