जौनपुर धारा, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 26 से 29 दिसम्बर, 2022 तक मध्य रेलवे, मुम्बई में आयोजित 70वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी प्रतियोगिता-2022 में पूर्वोत्तर रेलवे को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम मध्य रेलवे की टीम से कड़े मुकाबले में हारने के पश्चात पूर्वोत्तर रेलवे को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम के इतिहास में पहली बार पूर्वोत्तर रेलवे को लगातार 04 वर्षों से पदक प्राप्त हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम को वर्ष 2017 में रजत पदक, 2018 में कांस्य पदक, 2019 में स्वर्ण पदक एवं वर्ष 2022 में कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। वर्ष 2020 एवं 2021 में कोरोना के कारण से यह प्रतियोगिता सम्पन्न न हो सकी। पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम की इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों एवं सपोर्टिंग स्टाफ को पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष श्री योगेश मोहन, महासचिव श्री पंकज कुमार सिंह, कबड्डी सचिव श्री ओंकार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह एवं कबड्डी कोच श्री अरविन्द पाण्डेय ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
मुंबई में आयोजित 70वीं कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे को मिला कांस्य पदक

Next article

